फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब दुख दूर हुए जब तेरा नाम लिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जटवाड़ा मोहल्ला स्थित तीन शक्ति मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन बुधवार को राधे श्याम शास्त्री महाराज ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान जब बृज के नंदलाला, सब दुख दूर हुए तेरा जब नाम लिया.... सुनाया गया तो सभी श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में झूमने लगे। कथा वाचक राधे श्याम शास्त्री ने श्रद्धालुओं को बताया कि जीवन के लिए धर्म श्रवण बहुत जरूरी है। जिन लोगों ने अपने जीवन में धर्म का श्रवण किया हो ऐसे लोग जीवन के उद्देश्य को साकार कर देते हैं। जो मनुष्य अपने जीवन काल में धर्म का श्रवण नहीं करते ऐसे लोग अपने इस अनमोल जीवन को अपने ही हाथों से खत्म कर लेते हैं। राधे श्याम शास्त्री ने कहा कि धर्म के बिना मानव का जीवन व्यर्थ हो जाता है। वह मानव पशु के समान है जो अपने जीवन में धर्म श्रवण नहीं करता। राधे श्याम शास्त्री ने कहा कि इस जीवन का कोई भरोसा नहीं है, यह जीवन पानी की एक बूंद के समान है कब मिट जाए कुछ नहीं पता। शास्त्री द्वारा कथा के बीच में सुनाए गए भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में जमकर झूमे। इस अवसर पर कर्मवीर राठी करमू, जयभगवान सैनी, गोविंद राणा, लक्ष्मीनारायण वशिष्ठ, शिवकुमार वर्मा, पवन कुमार, पूर्ण सैनी, सुरेंद्र वर्मा, त्रिलोक राणा, मुकेश सैनी, राजेंद्र सैनी, मदरूप राठी, दीपक गुप्ता, टंडन गोपाल, सतपाल सैनी, सुरेश रोहिल्ला, प्रदीप गुप्ता, कृष्ण राणा, प्रवीन सैनी काफी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें