शांति एवं भाईचारा बनाए रखने के लिए निकाला फ्लैग मार्च
झज्जर। पुलिस और बीएसएफ के जवानों 120 में जिले में शांति, सौहार्दपूर्ण भाईचारा एवं सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से थाना बेरी के एरिया में लगातार शनिवार को दूसरे दिन फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व बेरी के उप पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार ने किया। आम जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस व अर्ध सैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा बेरी विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में शनिवार को भी फ्लैग मार्च किया गया। शांति एवं कानून व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा चुनावों को निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न करने अथवा शांति एवं आपसी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में बाधा डालने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च बेरी से आरंभ होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए गांव दुजाना, महराना, मदाना खुर्द, मदाना कलां, छोच्छी, बहराना, डीघल तथा भंभेवा से होते हुए बेरी पंहुचा।