फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में अतिक्रमण की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। मुख्य बाजार में वर्षों से चली आ रही अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए व्यापारी एसडीएम से मिले। इस दौरान एसडीएम ने व्यापारियों को अतिक्रमण से हटवाने का आश्वासन दिया। मुख्य बाजार के प्रधान शेखर कुमार ने बताया कि कुछ व्यापारियों को छोड़कर लगभग सभी व्यापारियों ने अपनी दुकानों के बाहर के फुटपाथ का 3 से 8 हजार रुपये प्रतिमाह में किराया वसूल रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और वाहनों की चपेट में आकर घायल होते रहते हैं। एसडीएम तरुण पावरिया ने बताया कि व्यापारियों की समस्या को लेकर बाजार का निरीक्षण किया था। बाजार में अतिक्रमण की शिकायत है। इसके लिए एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। चुनाव के बाद अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राजू मलिक, अनिल खुराना, सुमित सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें