फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के युवाओं की सेना में बढ़-चढ़कर भागीदारी जरूरी : रामदास अठावले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले सोमवार को गांव दुल्हेड़ा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा में सहयोग करना चाहिए। दुल्हेड़ा गांव में रामदास अठावले ने देश के वर्तमान हालातों पर केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आतंकवाद का सफाया करने में जुटा है। सैनिकों की शहादत का बदला लिया जा रहा है जबकि पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि युवाओं में देश प्रेम की भावना होना चाहिए। युवा देश को सही दिशा देने में सक्षम है। ग्रामीण युवाओं का जोश सेना में शामिल हो जाए तो देश का सम्मान बढ़ेगा। इससे पहले केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले का दुल्हेड़ा गांव में फूलमालाओं से स्वागत किया गया। ग्रामीणों की ओर से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को दो प्रमुख मांगें दी गई, जिसमें गांव में डिग्री कॉलेज व गंदे पानी की निकासी की शामिल रही। ग्रामीणों ने अपने मांग पत्र में बताया कि हमारा इलाका शिक्षा के मामले में पीछे है। ऐसे में गांव में लड़कियों की शिक्षा के लिए बड़े स्तर पर कॉलेज होना चाहिए। ऐसे में प्रमुख मांग में गर्ल्स डिग्री कॉलेज है ताकि लड़कियों को पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े। मंत्री रामदास अठावले ने ग्रामीणों की मांगों को पूरा होने का आश्वासन देते हुए कहा कि इलाके में डिग्री कॉलेज स्थापित करवाने की मांग वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री से करेंगे और मांग को पूरा करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे। गांव में पहुंचने पर स्वागत करने वालों में राधे श्याम, शगुन शर्मा, प्रधान संजय, महासिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें