फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। बरसाना मोड़ पर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल को दादरी सरकारी अस्पताल से पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बयान में घायल के भाई सतीश निवासी बरसाना ने बताया कि उसका भाई संदीप बाइक पर सवार होकर खेत में गया था। वह खेत में सिंचाई करने गया था। जब वह खेत से लौट रहा था तो छपार- बरसाना मोड़ के समीप वाहन ने बाइक को टक्कर मार जिससे बाइक सवार संदीप को गंभीर चोटें आई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को दादरी सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसे पीजीआई रोहतक भेज दिया गया। सतीश ने बताया कि उसका भाई संदीप गंभीर हालत में होने के कारण बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने घायल के भाई सतीश के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें