फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटू ने बेरला और कारी धारणी में फूंका परिवहन मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। भवन निर्माण कामगार यूनियन ने गांव बेरला व कारी धारणी में हरियाणा सरकार के तानाशाही रवैया के चलते राज्य परिवहन मंत्री का पुतला फूंका। इस दौरान यूनियन के रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में और सरकार के तानाशाह रवैये के विरोध में नारेबाजी कर रोष जाहिर किया। सीटू नेता सुमेर सिंह ने बताया कि हड़ताल के चार दिन बीतने पर भी रोडवेज कर्मचारियों के पास बातचीत के लिए सरकार का कोई निमंत्रण नहीं आया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल में मिड डे मील, आशा वर्कर, ग्रामीण चौकीदार, मनरेगा मजदूर, सफाई कर्मचारी, भवन निर्माण के मजदूर कारीगर भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई रोडवेज की न होकर सभी संगठनों और आम जनता की हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि रोडवेज के कर्मचारियों पर एस्मा के तहत जो मामले दर्ज किए गए हैं उन्हें वापिस लेने के साथ-साथ प्राइवेट परमिट पॉलिसी को रद्द किया जाए। इस अवसर पर बलवान, रामकिशन, ओमप्रकाश, उमेद, सत्यवीर, मुकेश, अशोक, कलावती, राजबाला व शकुंतला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें