अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव समसपुर के बीपीएल श्रेणी के लोगों ने सरकार प्लॉटों पर कब्जा दिलवाए जाने की मांग को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। जयभगवान, रमेश, बिमला, रणबीर, जयसिंह, राजेश, कुलदीप सिंह, राजा, रमेश, मोनू ने डीसी अजय सिंह तोमर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सन 2011 में उनके नाम इन प्लॉटों की सरकार की ओर से रजिस्टरी करवाई गई थी। लेकिन आज तक उन्हें इन प्लॉटों पर कब्जा नहीं मिला है। ऐसे में उनके समक्ष आवास की समस्या बनी हुई है। अगर उन्हें कब्जा मिल जाता है तो वे अपना आशियाना बना सकेंगे। वे बार-बार शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इन बीपीएल धारकों ने डीसी से प्लॉटों पर कब्जा दिलवाए जाने की मांग की है। डीसी ने ग्रामीणों को जल्द ही समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है।