फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय दल देश व प्रदेश की उन्नति में बनते हैं बाधा: किरण चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय दल देश व प्रदेश की उन्नति में बनते हैं बाधा: किरण चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने शनिवार को दादरी व बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इनेलो पार्टी को अलविदा कहकर कर आए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस में शामिल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्रीय दलों का वजूद बिल्कुल समाप्त हो जाएगा। क्षेत्रीय दल देश व प्रदेश की उन्नति में केवल बाधाएं ही डालते हैं। इनेलो आज अपने वजूद को बचाने की कशमकश में है और उसके कार्यकर्ता असमंजस में हैं। किरण चौधरी ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देकर कहा कि यह केवल चुनावी जुमला भर है। किसान, मजदूर, कर्मियों व आम नागरिकों पर महंगाई का असर कुछ दिनों में दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें