फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीतने पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीतने पर खिलाड़ी सम्मानित
विज्ञापन

चरखी दादरी।
खेल महाकुंभ के तहत आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में जेडीकेडीईएस स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण सहित पांच पदक प्राप्त किए हैं। बुधवार को विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में स्कूल परिसर में समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल मुखिया रमेश शर्मा और डॉ. मनुहार शर्मा ने संयुक्त रूप से की। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि चेयरपर्सन विद्या गुप्ता ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि छात्राओं के पास अभी खुद को साबित करने का मौका और परिस्थितियां दोनों ही हैं। अनुकूल परिस्थितियों और सही अवसर पर प्रयास करने से बड़ी सफलताएं हासिल होती हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ पीटीआई और टीम इंचार्ज निर्मला देवी को भी बधाई दी। खेल महाकुंभ के तहत आयोजित स्पर्धाओं में विद्यालय की छात्राओं ने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। छात्राओं की उपलब्धि के बारे में चेयरपर्सन विद्या गुप्ता ने बताया कि एथलीट मीट में प्रमिला साहू और डिस्कस में ज्योति ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए। छात्रा प्रमिला ने पंचकूला में आयोजित खेल महाकुंभ के डिस्कस थ्रो में रजत पदक प्राप्त किया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रबंधक समिति के सदस्यों राजकुमार शर्मा, सतीश कुमार, ममता गुप्ता, रेनू शर्मा, सुशीला सांगवान, सुनीता सुलख ने भी बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें