सीएम विंडो की शिकायत पर सुनवाई न होने से रोष
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव कादमा निवासी व्यक्ति ने सीएम विंडो पर दर्ज करवाई शिकायत पर अमल न होने पर रोष जताया है। कादमा निवासी रोहतास ने बताया कि वह सीएम विंडो पर तीन बार शिकायत दर्ज करवा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। रोहतास का सीएम विंडो पर दर्ज करवाई शिकायत में आरोप है कि कुछ लोगों ने उसके खेत के समीप रास्ते से हरे पेड़ काट दिए हैं। उन्होंने प्रशासन व सरकार से इसमें हस्तक्षेप कर जांच करवाए जाने की मांग की है। उसका आरोप है कि उस पर समझौता करने का भी दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं प्रशासन के समक्ष इसकी निष्पक्ष जांच करवाए जाने की मांग की है।