अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। जिला चरखी दादरी शारीरिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को विधायक सुखविंद्र मांढी से उनके निवास पर मिला। इस दौरान संघ सदस्यों ने उनका भिवानी की बजाय दादरी में ही जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू कराने में मदद करने के लिए आभार जताया। प्रतिनिधि मंडल सदस्यों का नेतृत्व डीपीई अशोक ने किया। उन्होंने बताया कि पहले ये स्कूली प्रतियोगिताएं भिवानी में होती थीं, लेकिन दादरी के जिला बनने के बाद इनकी जरूरत यहां महसूस होने लगी थी। कई दफा संघ सदस्य इस मांग को उठा चुके थे। इस संबंध में संघ सदस्यों ने विधायक को ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होंने बताया कि भविष्य में खेल गतिविधियों के सुचारु संचालन के लिए पवन को एईओ के पद पर मनोनीत भी कर दिया गया है। इस अवसर पर धर्मेंद्र पहलवान, डीपीई कपूर सिंह, रमेश डीपी, सुनील पीटीआई, सुरेंद्र पीटीआई व अन्यों ने विधायक का आभार जताया।