फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 5.74 लाख ठगे, केस दर्ज

Sun, 18 Feb 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर व्यक्ति को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर टॉस्क पूरा कराने के नाम पर 574190 रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुंडाखेड़ा निवासी भगत सिंह ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पास 7 जनवरी को टेलीग्राम पर मैसेज आया, जिसकी यूजर आईडी उसके पास अब नहीं है। उसने बताया कि आप पार्ट टाईम जॉब कर सकते है और उसने उसे एक और टेलीग्राम पर जोड़ लिया। उसकी आईडी बनाई गई। उन्होंने इस बेवसाइट पर आनलाइन फ्लाइट की टिकट बुक करने का टास्क दिया, जिसने के लिए उन्होंने यूजर आईडी के अकाउंट में 10 हजार रुपये दिए। उन्होंने उसे टिकट बुक करने को कहा। उसने टिकट बुक की तो उसके खाते में 850 रुपये भेज दिए। इससे उसे उन पर यकीन हो गया। इसके बाद उन्होंने मुझे अलग-अलग खाते दिए, जिनमें रुपये भेजने पर बने खाते में रुपये में दर्शाए जाते थे। उसके साथ ही वेबसाइट के खाते पर हानि व लाभ की जानकारी दी जाती थी। वह उसके खाते में हानि दिखाने लगे और राशि भेजने की बात कही। वह उनकी बातों में आ गया और अलग-अलग खातों 574190 रुपये डाल दिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। पुलि ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें