फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गणपति धाम मंदिर में 12 दान पात्र तोड़कर 55 हजार की चोरी

Sun, 30 Apr 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शुक्रवार रात दिल्ली-रोहतक रोड स्थित गणपति धाम में चोरों ने मंदिर के दान पात्र तोड़कर 55 हजार रुपये चोरी कर लिए। देव प्रतिमाओं के आभूषण भी उतारे लेकिन सोने के ना देख उन्हें वहीं छोड़कर चले गए। एक डीवीआर भी साथ ले गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध लोग कैद हुए हैं। सेक्टर-6 पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल कर केस दर्ज कर लिया। फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

मैनेजर संजय ने बताया कि सुबह उन्हें मंदिर में चोरी का पता चला। मंदिर में चोरी करने के लिए पहले उक्त लोगों ने रेकी की। इसके बाद रात 1 बजकर 17 मिनट पर मंदिर में पहुंचकर वहां पर रखे सभी दान पात्रों को खंगाला। मंदिर में लगभग 12 दान पात्र रखे गए हैं। इनमें 6 दानपात्र दीवारों में लकड़ी के लगाए गए हैं। 6 दानपात्र लोहे के पीपे हैं। उन्हें चोरों ने मंदिर के बाहर पार्क में फेंक दिया। इन्हीं दानपात्रों से चार 55 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने मंदिर में लगी अलग-अलग भगवानों की मूर्तियों से सोने के आभूषण समझकर उतार लिए, लेकिन वह सोने के नहीं मिले तो उन्हें चोर फेंककर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच के लिए एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और कई तरह के साक्ष्य जुटाए। पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शाम को पुजारी से प्रसाद लिया
मैनेजर संजय के मुताबिक सीसीटीवी चेक किए गए तो दो संदिग्ध नजर आए। ये दो लोग शाम को करीब छह बजे ये मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने पुजारी से प्रसाद लिया। इसके बाद ये लोग रात को मंदिर में आए। इनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। दो घंटे तक मंदिर में चोरी करने के बाद वे बाहर जाते भी सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक शख्स ने मुंह को रुमाल से ढका हुआ है, जबकि दो चोरों के मुंह साफ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक डीवीआर ले गए
गणपति धाम का यह मंदिर पूरी तरह सीसीटीवी की नजर में रहता है। मंदिर में अलग-अलग कैमरों के लिए तीन डीवीआर लगाए गए हैं। चोरों की नजर केवल एक डीवीआर पर पड़ी। जिसे उन्होंने चोरी कर लिया। दो डीवीआर चोरी होने से रह गए। संदिग्ध के चेहरे भी साफ दिखाई दे रहे हैं। गणपति भगवान के पूजा घर के सामने एक कैमरा लगा हुआ है। उसमें वह पुजारी से प्रसाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

वर्जन....
गणपति धाम मंदिर में चोरी की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली गई है। पुलिस का प्रयास होगा कि जल्द से जल्द चोरों को काबू करके सलाखों के पीछे भेजा जाए। इसके लिए पुलिस जोरशोर से जुट गई है।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, प्रभारी, थाना सेक्टर-6, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें