बादली। बीपीएल परिवारों को पीएम सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी सोलर कनेक्शन देने के लिए सब डिवीजन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 बीपीएल परिवारों ने आवेदन किया, जिसमें 35 परिवारों को सोलर कनेक्शन दिए गए। योजना के तहत सोलर पैनल लगाया जाएगा। निगम के सब डिवीजन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि एक बार आवेदन हो जाने पर, अधिकारियों की एक टीम पात्र परिवारों की पहचान कर उनके घर पर सोलर पैनल लगवाएगी। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए गांवों में शिविर भी लगाए हैं। योजना का फायदा उठाने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल कम आएगा और सालाना 18,000 रुपये तक की बचत कर सकेंगे। शिविर में दरियापुर, गुभाना, पाहसोर और माजरी सहित 7 गांव के बीपीएल परिवारों ने भागीदारी की।