फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 52 ने जीती कोरोना की जंग, 24 नए संक्रमित मिले

Thu, 27 Apr 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो : 20,21
विज्ञापन



झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। बुधवार को 25 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि 52 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी मिल चुकी है लेकिन अभी भी जिले में 67 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। विभाग ने 252 मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


विभाग की तरफ नौ मरीजों अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सात को निजि और दो को सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 58 का घर पर ही उपचार चल रहा है। प्रशासन की तरफ से जिलावासियों से कोरोना के प्रति सतर्कता बरतने का आह्वान किया जा रहा है और आवश्यक सावधानियों को अपनाकर खुद को और आसपास के लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके साथ ही प्रत्येक कोरोना महामारी का प्रकोप अभी जड़मूल से खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में हमें बीमारी को लेकर सतर्क रहने की सख्त जरूरत है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर व मास्क का प्रयोग करें और शारीरिक दूरी का भी पालन करें। सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। दूसरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें, भले ही वह बीमार न हो। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अवश्य लगाएं। खासतौर से भीड़ वाले स्थान पर जब शारीरिक दूरी बनाना संभव न हो तो मास्क की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। बंद स्थानों की बजाय खुली व हवादार जगह चुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें