फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के गणित के पेपर में बने 13 यूएमसी, बेरी परीक्षा केन्द्र का पेपर रद्द किए जाने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। प्रशासन व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अथक प्रयासों के बावजूद इस बार 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में नकल को नकेल नहीं डल पाई है और नकल का सिलसिला 10वीं व 12वीं कक्षा के पहले पेपर से निरंतर जारी है। शुक्रवार को 10वीं कक्षा के मैथ व 12वीं कक्षा के समाज शास्त्र विषय की हुई परीक्षा में नकल के जिलेभर में 13 केस अलग-अलग उड़नदस्तों द्वारा बनाए गए हैं। बेरी के राजकीय विद्यालय के परीक्षा केंद्र के बाहर नकल डालने वाले युवाओं व लोगों की भीड़ और बाहरी हस्तक्षेप को देखते हुए 10वीं का गणित का पेपर रद्द किए जाने की सिफारिश की गई है वहीं कई अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी बाहरी हस्तक्षेप की शिकायतें मिली हैं। शुक्रवार को गणित के पेपर के दौरान झज्जर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 4 यूएमसी बने हैं। वहीं झज्जर के ही राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र में नकल का एक केस बनाया गया है। हसनपुर व कासनी के परीक्षा केंद्रों में फ्लाइंग ने 8 यूएमसी बनाए हैं। झज्जर में शिक्षा बोर्ड के नोडल अधिकारी ईश्वर सिंह ने बताया कि कुल 13 यूएमसी शुक्रवार को बने हैं। 10वीं कक्षा के गणित व 12वीं की समाज शास्त्र की परीक्षा थी। झज्जर में एक केस एसडीएम फ्लाइंग ने बनाया। कासनी व हसनपुर में 8 केस चेयरमैन की झज्जर फ्लाइंग द्वारा बनाए गए हैं। तीन केस झज्जर प्रश्र पत्र फ्लाइंग द्वारा बनाए गए हैं और एक केस कैलेक्शन फ्लाइंग द्वारा बनाया गया है। बोर्ड नोडल अधिकारी ने बताया कि बेरी राजकीय विद्यालय के परीक्षा केंद्र के बाहर ज्यादा हस्तक्षेप को देखते हुए 10वीं के गणित के पेपर को रद्द किए जाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें