फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के कैंसर संस्थान परिसर में बनेगा हेलीपैड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बादली। निर्माणाधीन एम्स परियोजना के कैंसर संस्थान में हेलीपैड की सुविधा भी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार ने भी हेलीपैड बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूरदराज के लोगों को आपात स्थिति में एम्स पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवा ली जा सकगी। बाढ़सा स्थित एम्स परिसर में हेलीपैड बनाया जाएगा। निर्माण की प्रगति रिपोर्ट में बताया गया है कि एम्स परियोजना का काम इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा। मंगलवार को हेलीपैड के लिए डिजाइन को भी प्रस्तुत किया गया। एसडीएम त्रिलोकचंद ने संस्थान का निरीक्षण किया और हेलीपैड के लिए जगह चिह्नित की। एसडीएम ने बताया कि संस्थान में वाहन मुक्त स्थानों के साथ-साथ पैदल चलने वालों के लिए अलग लेन होगी। आगंतुकों के लिए संस्थान में विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी और जल संचयन संयंत्रों के निर्माण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। एम्स में किफायती दवाओं एवं उपचार के लिए भरोसेमंद यंत्र, अमृत आउटलेटों एवं जन औषधि केंद्रों का निर्माण भी किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें