फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व भाजपा सदैव दोहरा रवैया अपनाती रही-राव बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा सदैव दोहरी नीति अपनाती रही : राव बहादुर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
इनेलो नेता नहर निर्माण और इसमें हरियाणा के हिस्से के पानी के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है। यह बात पूर्व विधायक एवं दादरी जिला प्रभारी राव बहादुर ने मंगलवार को कलाली, रामलवास, जावा, कादमा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव पूर्व किए अपने वायदों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। एसवाईएल नहर निर्माण पर कांग्रेस व भाजपा सदैव दोहरा रवैया अपनाती रही है। इसके चलते सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं मिल सका है। उन्होंने लोगों को सात मार्च को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इनेलो जिला प्रधान नरेश द्वारका ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इस मौके पर नरेश द्वारका, विजय प्रकाश, महेंद्र शास्त्री, एडवोकेट दरियाव सिंह, सज्जन बलाली, विजय सांगवान मंदोला, रिसाल धनासरी, राजेश सांगवान, ऋषिपाल उमरवास, राजेंद्र, भूप मांढी, बिरेंद्र डॉ. ओमप्रकाश यादव, कैलाश पालड़ी, आनंद बडराई, धर्मवीर बडराई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें