फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉकबाल में लड़कियों ने कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉकबाल में लड़कियों ने कांस्य पदक जीता
विज्ञापन

चरखी दादरी।
तेलंगाना के हैदराबाद कुछ पहले हुई नेशनल जूनियर रॉकबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। रॉकबाल एमेचर फॅडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 19 से 21 जनवरी तक तेलंगाना के हैदराबाद शहर में नेशनल जूनियर व सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा की ओर से खेल रहीं लड़कियों ने कर्नाटक को हराकर कांस्य पदक पर कब्जा किया। हरियाणा रॉकबाल एसोसिएशन महासचिव भूपेंद्र सांगवान ने बताया कि महिला टीम में चरखी दादरी की खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बुधवार को शहर में पहुुंचने पर इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। रॉकबाल एमेचर फडरेशन ऑफ इंडिया चेयरमैन प्रवीन रापड़िया, प्रधान राजेंद्र सिंह अहलावत, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र सांगवान, अर्जुन अवार्डी राजकुमार सांगवान, बिमला सांगवान, कोच कपूर सिंह, संगीता, रणधीर सिंह व अजय ने विजेता टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें