फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिरधाना में युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
ाज्जर। गांव बिरधाना में शुक्रवार की रात को एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने के कारण गंभीर रुप से घायल बिरधाना निवासी संदीप को झज्जर के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है और गांव के ही नीटू पुत्र सुखबीर को हिरासत में लिया गया है। जानकारी अनुसार संदीप अपने साथी नीटू व एक अन्य युवक के साथ खेतों में गया था। बताया जाता है कि तीनों ने खेतों में शराब का सेवन किया और इसी दौरान संदीप को गोली मार दी गई। गोली संदीप के पैर में लगी, जिस पर संदीप को घायल अवस्था में झज्जर के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नीटू नामक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बिरधाना में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें