फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई साल्हावास में 504 सीटें, आवेदन 488

Thu, 13 Jun 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव साल्हावास में स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रकार की 16 ट्रेडों में 504 सीटों पर दाखिले होंगे। दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक 488 छात्रों ने विभिन्न ट्रेडों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अनिल दलाल, प्लंबर अनुदेशक एवं प्रेस प्रवक्ता लछमन सुथार ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया 7 से 21 जून तक ऑनलाइन होगी। दाखिला लेने वाले छात्र और छात्राओं संस्थान में आकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भरवा सकते हैं।
दाखिला संंबंधित जानकारी संस्थान से भी मिल सकती है। इसके लिए संस्थान तीन सहायता कक्ष स्थापित किए गए हैं। संस्थान ने अपने स्तर पर हर प्रकार की तैयारी कर ली है, जिससे दाखिले लेते समय और बाद में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि दाखिला इच्छुक छात्र और छात्राओं दाखिला संबंधित दस्तावेज तैयार कर लें। दाखिले के लिए विद्यार्थी के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, हरियाणा का रिहायशी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, ईमेल आईडी, दसवीं आधारित प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण प्रत्र, बैंक खाते की कॉपी होना अनिवार्य है। आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ऑनलाईन फार्म भरते समय ट्रेड का चयन कर सकते हंै।ु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें