फोटो नंबर 74: वेयरहाउस पर निरीक्षण करने पहुंचे खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर गोरखनाथ। (संवा
बादली। शिवा गैस एजेंसी पर 45 कॉमर्शियल सिलिंडर पहुंचे हैं। इसमें भी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बेटियों की शादी, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता देने की व्यवस्था लागू है। विभाग के इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने बताया कि फिलहाल शादी एवं अन्य जरूरी काम के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है। अधिकारियों की टीम ने वेयरहाउस पर निरीक्षण किया और गैस सिलिंडर की आपूर्ति दर्ज की। इंस्पेक्टर गोरखनाथ ने बताया की एजेंसी संचालकों को प्रतिदिन शाम चार बजे तक मांग की पूर्ति और स्टॉक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।