फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय बोले- बच्चों की पार्टी है जजपा, महापुरूषों का कर रहीं है अपमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। इनेलो कार्यकर्ता जननायक चौधरी देवीलाल द्वारा बनाई गई पार्टी के सिपाही है जो किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटते। इनेलो ने हमेशा ही एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए प्रदेश की समस्याओं व जनता के हकों की आवाज बुलंद करने का काम किया है। यह बात वरिष्ठ इनेलो नेता एवं डबवाली से विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सिरसा जाते हुए बहादुरगढ़ में इनेलो कार्यकर्ताओं से कहीं। बहादुरगढ़ पहुंचने पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह चौटाला का स्वागत किया। इस अवसर पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि संघर्ष ही इनेलो कार्यकर्ताओं की पहचान रही है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि दुष्यंत अभी बच्चे है और अब ऐसी बचकाना बात कहने से साबित हो गया है कि जजपा सत्ता हासिल करने का सपना देखते देखते अब महापरुषों का अपमान करने पर उतर आई है, जिसे किसान, कमेरा वर्ग व इनेलो कतई सहन नहीं करेगी। अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो मजबूती से चुनाव लड़ेगी और हरियाणा में लोक सभा के चुनाव के नतीजे आश्चर्य जनक आएंगे। इनेलो जिलाध्यक्ष कर्मबीर राठी, राजबीर परनाला हलकाध्यक्ष, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, सतीश नंबरदार, नीलम ढिल्लो महिला जिला अध्यक्ष, जोगिन्दर खत्री युवा इनेलो हल्काध्यक्ष, जीत राठी साखोंल, राजसिंह राठी, कृष्ण बामडोली, राजेश तंवर, करतार पूर्व सरपंच, हेमचंद्र, राजिंदर मेहरा पूर्व पार्षद, जयभगवान छिकारा, आजाद राठी, जगबीर रुहिल, हरदीप छिकारा, जोगिन्दर जून, नवीन मलिक, संदीप सैनी, सत्यव्रत कादायन, मोनू राठी,विक्की दलाल, मोनू कानोंदा, अंकित दलाल, किशोर तंवर सहित भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ताओं नेे अभय सिंह चौटाला का फूललमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें