अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। पुलवामा में हमले के बाद जिले में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। कबलाना गांव के गंगा शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे करीब 30 छात्रों के लिए कालेज कैम्पस के बाहर एक पीसीआर को तैनात किया गया है। वही फतेहपुरी के सीबीएस शिक्षण संस्थान में कश्मीर से एमटेक के 8 छात्र हैं, जो इस समय सभी कश्मीर गए हुए हैं। एसपी पंकज नैन का कहना है कश्मीर से संबंधित छात्रों को पूरी तरह से सुरक्षा मुहैया करवाई जा रही है, सुरक्षा में कहीं कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।