फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे काफिले के साथ पानीपत रैली में पहुंचे राजेश जून

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में 28 हजार से ज्यादा वोटों के साथ अभूतपूर्व प्रदर्शन कर चुके समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश जून अब उससे दोगुनी ताकत के साथ फिर मैदान में उतर आए हैं। रविवार को पानीपत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में हुई पोल खोल हल्ला बोल रैली में राजेश जून जनसैलाब के साथ पहुंचे। लोगों की माने तो अब तक किसी गैरचुनावी रैली में बहादुरगढ़ हलके से यह सबसे बड़ा काफिला माना जा रहा है। शहर में दिल्ली रोहतक रोड पर स्थित आरजे अस्पताल के सामने से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ राजेश जून ने पानीपत रैली के लिए रवानगी की। उन्होंने कहा कि डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हुई है उन्होंने छत्तीस बिरादरी को जोड़ने का प्रयास किया और सर्वसमाज की भलाई की उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि उनका राजनीति को व्यवसाय बनाने का नहीं है बल्कि जिन महापुरूषों ने राजनीति को जन सेवा का माध्यम बनाया उनके आदर्शों पर चलकर सभी वर्गों की भलाई करना और बहादुरगढ़ हलके को एनसीआर के दूसरे क्षेत्रों से आगे ले जाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। आगामी विधानसभा चुनाव में अगर यहां के लोग मुझे सेवा का मौका देते हैं तो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना ही मेरी प्राथमिकता होगी। आज सभी यह जानते हैं कि दिल्ली से सटा होने के बावजूद बहादुरगढ़ हलके में अब भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि उनका सिर्फ और सिर्फ बहादुरगढ़ हलके के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना और चहुंमुखी विकास करवाना ही पहली प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें