फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजभान बने रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की जिला बॉडी के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजभान बने रिटायर्ड कर्मचारी संगठन के जिला बॉडी के प्रधान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक रेलवे स्टेशन पार्क में रामकुमार सोलंकी की अध्यक्षता में हुई। मंच संचालन आनंद स्वरूप वर्मा ने किया। बैठक को चेयरमैन बलदेव, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सैनी, महासचिव सुरेश शर्मा संबोधित किया और संगठन की लंबित मांगों पर चर्चा की। बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें सूरजभान बूरा खेड़ी को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। सचिव मास्टर ओमप्रकाश, वरिष्ठ उपप्रधान आनंद स्वरूप वर्मा, उपप्रधान धर्मपाल व छत्तर सिंह, संयुक्त सचिव अत्तर सिंह सांगवान, कोषाध्यक्ष रामचंद्र जांगड़ा को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में उमेश भारद्वाज, ओमप्रकाश फौगाट, प्रताप सिंह, मंगतुराम को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें