फोटो नंबर 72: रक्तदाता को बैज लगाते शिक्षा रथ संस्था के निदेशक मनोज कुमार। (संवाद)
- फोटो : मधवाजलालपुर गांव के हेमंत मौर्या अपने घर में आलू सहेजते हुए।
बादली। शहीदी दिवस के अवसर पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में नेशनल कैंसर संस्थान की ब्लड बैंक ने भाग लिया। दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। शिविर का उद्घाटन शिक्षा रथ संस्था के अध्यक्ष मनोज गुलिया और निदेशक कर्मवीर ने किया और रक्तदाताओं को बेज लगाकर उत्साहवर्धन किया। मौके पर ललित, अमित संजीव (राधे), मुकेश और एम्स बाढ़सा से डॉक्टर राहुल की टीम उपस्थित रही। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया।