फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की अनज मंडी में 40 किसानों की ओर से 222 क्विंटल बासमती धान पहुंचाया गया,आवक जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में मंगलवार को 40 किसानों की ओर से 222 क्विंटल बासमती धान बेचने के लिए पहुंचाया गया है। अनाज मंडी में दीपावली के बाद काफी मात्रा में धान आने की उम्मीद आढ़तियों की ओर से लगाई गई थी। लगातार किसान अपने धान की फसल को लेकर शहर की अनाज मंडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर की अनाज मंडी में प्राइवेट तौर पर बासमती धान 1121, 1509 , 1718 किस्मों के अलावा अन्य कई किस्मों की खरीद आढ़तियों की ओर से खुली बोली लगाकर की जा रही है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतबीर सिंह मल्हान ने बताया कि 1121 किस्म के धान को 4000 रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बोली लगाकर मंगलवार को आढ़तियों की की ओर से खरीदा गया है । वहीं 1509 किस्म के धान को 3450 रूपये प्रति क्विंटल की बोली लगाकर खरीदा गया है व 1718 किस्म के बासमती धान को 3700 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खुली बोली लगाकर खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के बाद धान आने की संभावना जोरों पर जताई जा रही है। जिसके चलते किसान धान लेकर शहर के अनाज मंडी में आ रहे हैं और धान की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाजरा की खरीद करीब-करीब बंद हो गई है, और यदि कोई किसान बाजरा लेकर आता है तो बाजरे को भी प्राइवेट तौर पर खरीदा जा रहा है। शहर की अनाज मंडी में किसानों की ओर से धान लाया जा रहा है। आढ़तियों की ओर से प्राइवेट तौर पर खरीद ई-नेम पोर्टल पर की जा रही है। किसानों के लिए बिजली-पानी की व्यवस्था मार्केट कमेटी प्रबंधन की ओर से पूरी कर दी गई है। यदि किसी किसान को समस्या है तो वह सीधे कार्यालय में आकर अधिकारियों से बात करे।
विज्ञापन

- विजय सिंह, सह-सचिव मार्केट कमेटी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें