बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर वीरवार की शाम करीब 5 बजे एक ज्वेलर्स की दुकान में चार महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंची। शातिर महिलाओं ने सामान देखने के बहाने चार नॉज पिन (सोना) की छिपा ली। दुकानदार को महिलाओं पर शक हुआ और सीसीटीवी चैक की तो इसमें वे नॉज पिन अपने पास रखते हुए नजर आई। दुकान मालिक ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल की, लेकिन लिखित शिकायत न मिलने के मामला दर्ज नहीं हुआ।बताया जा रहा है कि महिला ने छिपाया हुआ आभूषण लौटा दिया था। दुकान मालिक की ओर से लिखित में शिकायत न दिए जाने के कारण इस संबंध में केस दर्ज नहीं हो सका। पुलिस महिलाओं को थाना शहर में ले गई। जहां महिलाओं से पूछताछ की। हालांकि दुकान मालिक विनीत जैन की ओर से पुलिस को इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है। थाना शहर प्रभारी हरीश कुमार का कहना है कि दुकान मालिक की ओर से महिलाओं के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत दी जाती है तो मामला दर्ज किया जाएगा। दूसरी ओर रेलवे रोड पर ही एक कपड़े की दुकान में खरीदारी के लिए पहुंची एक महिला का अन्य महिला पर्स चुराकर रफू चक्कर हो गई। पर्स में कुछ रुपये और फोन था। चोरी किया गया पर्स एक एक ऑटो चालक को बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के पास मिला। पर्स के अंदर रखे मोबाइल पर फोन आया तो ऑटो चालक उक्त कपड़े की दुकान पर पहुंचा और वह पर्स महिला को लौटा दिया।य