फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 386 लाभार्थियों को मिलेगा पजेशन पत्र

Sun, 09 Jun 2024 04:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत जिन ग्रामीणों के 100-100 गज के प्लाटों की रजिस्ट्री हो चुकी है, उन्हें सोमवार 10 जून को झज्जर स्थित नेहरू पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बनवारी लाल पजेशन पत्र प्रदान करेंगे। जिन लाभार्थियों को पत्र बांटे जाने हैं, उनको कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने के लिए सूचना भेजी जा रही है। नेहरू कॉलेज में सोमवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शक्ति सिंह ने शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि केवल चयनित लाभार्थियों को ही कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनकी प्लाटों की रजिस्ट्री हो चुकी है, ऐसे जिले में 836 लाभार्थी हैं जिन्हें मंत्री बनवारी लाल जी द्वारा पोजेशन लेटर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें