-फोटो 61 : एनसीसी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। बालौर रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्रों की एनसीसी में भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें महाविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और 18 लड़कियों व 18 लड़कों का चयन किया गया। इस प्रक्रिया में हरियाणा वन बटालियन से कर्नल सुखविंदर के नेतृत्व में सूबेदार कैलाश, हवलदार संजीव और महाविद्यालय के कैप्टन मनोज कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य दलबीर सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयन प्रक्रिया के दौरान सीनियर प्रोफेसर डॉ. अमित छिकारा व डॉ. राजीव दहिया भी मौजूद रहे।