फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वास्थ्य शिविर में 350 ने कराई जांच

Sun, 28 Jan 2024 09:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने रविवार को लाइनपार के वार्ड 8 में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर का 350 लोगों ने लाभ उठाया। जीवन ज्योति अस्पताल से पहुंची डाक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। नेत्र जांच करते हुए 285 लोगों को चश्मे दिए गए। प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी का वार्ड पार्षद प्रवीण छिल्लर व अन्य ने स्वागत किया इस मौके पर अस्पताल के मैनेजर आशीष भारद्वाज बबन सिंह, राम सिंह, श्याम नारायण, प्रमोद, राजपाल, श्री भगवान, राम कुमार, हरीश चंद्र मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर प्रदेश महामंत्री नवीन बंटी ने वार्ड वासियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें