फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंभेवा को हरा दुल्हेड़ा ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा में आयोजित चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल में भंभेवा को 2-1 के अंतर से हराकर मेजबान दुल्हेड़ा ने प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता दुल्हेड़ा की टीम को 41 हजार रुपये की राशि व ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। गांव में आयोजित आशानंद फुटबाल प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया था। बेहतर खेल के बलबूते भंभेवा व दुल्हेड़ा की टीम फाइनल में पहुंची। वीरवार को फाइनल मैच हुआ। यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी दीपक देसवाल ने दोनों टीमों के कप्तानों का हाथ मिलवाकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कराया। दुल्हेड़ा ने मुकाबला जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता दुल्हेड़ा को 41 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया, जबकि उपविजेता को 31 हजार से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दीपक देशवाल ने कहा कि खेलों का अपने जीवन में बहुत महत्व है। युवाओं को चाहिए कि वह अपने आसपास होने वाली ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लें। खेलों में भाग लेने से जहां हमारा शारीरिक विकास होता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। जयकिशन देशवाल, जयप्रकाश, हवा सिंह, मास्टर सोरी, भल्ले, मोनू, मोंटी, कालू, कृष्ण, भोला, पवन, पंकज, सत्ते, ओमपाल, रोहित देशवाल आदि भी समापन अवसर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें