चरखी दादरी। नगर स्थित नई अनाज मंडी में होने वाली मुख्यमंत्री की जन विश्वास रैली को लेकर भाजपा झोझू मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनिवास पिचौपा ने की। बैठक में मार्गदर्शन राजेंद्र शर्मा का रहा। पार्टी विस्तारक बारूराम बाढड़ा, चंद्रपाल सांगवान, जिला पार्षद अजय झोझू कलां भी मौजूद रहे। इस दौरान रामनिवास पिचौपा व चंद्रपाल सांगवान ने कार्यकर्ताओं को रैली से संबंधित जिम्मेदारी सौंपी। रामनिवास पिचौपा ने कहा कि दादरी जिले से मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष लगाव है। चार नवंबर को सीएम दादरी को कई सौगात देकर जाएंगे। मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में चहुंमुखी विकास हो रहा है। बैठक में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पंकज सांगवान, सुनील श्योराण, डॉ. महाबीर कांहड़ा, शमशेर ऊण, घनश्याम, वेद रामलवास, महेंद्र सिंह, बिजेंद्र, रामोतार शर्मा, धर्मबीर, रामफल, राजेंद्र, सुमेर, अशोक, वेदप्रकाश, कर्मबीर शर्मा रामलवास, बलबीर, मुनेश, रामहेर, संजय बादल, जोगेंद्र, सुरेंद्र, धूप सिंह पिचौपा, महेश शर्मा नौंरंगाबास, शेर सिंह रामलवास, रामपाल खुर्द आदि मौजूद रहे।