कानूनी जागरूकता शिविर आज
बहादुरगढ़।
सविल जज जूनियर डिवीजन एवं उपमंडल विधिक सेवा समिति की चेयरमैन न्यायाधीश मानसी धीमान के दिशा निर्देशानुसार बराही रोड स्थित विवेक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कानूनी जागरूकता पर सेमिनार का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। ये जानकारी प्रिंसिपल एवं लीगल लिटरेसी क्लब की संयोजिका प्रोमिला दलाल ने दी। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधक सुरेंद्र दलाल की अध्यक्षता में आयोजित इस सेमिनार में उपमंडल विधिक सेवा समिति के सदस्य सत्येंद्र दहिया छात्र-छात्राओं को जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।
-----------------