फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों खरीद की शर्तें हटवाने के लिए धरने पर डटी किसान सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों खरीद की शर्तें हटवाने के लिए धरने पर डटी किसान सभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सरसों खरीद में अनावश्यक शर्तें लगाने के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा का धरना दूसरे दिन भी मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने जारी रहा। प्रधान मास्टर रामरत्न और रणधीर सिंह कूंगड ने कहा कि सरसों की खरीद में सरकार को अनावश्यक शर्तें हटानी चाहिए। एसडीएम, मार्केट कमेटी सचिव, तहसीलदार, हैफेड के अधिकारी अनावश्यक शर्तों को हटाने में असमर्थ हैं। शर्तें लगी होने के कारण किसानों को सरसों की फसल बेचने में परेशानियां आ रही है। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरसों को गेहूं की तरह आढ़तियों द्वारा खरीद की छूट दिए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही जमीन की फर्द, नकल, गिरदावरी की नकल की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग भी की। इसके साथ ही 25 क्विंटल तक की खरीद सीमा समाप्त करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर सुरेंद्र मोठसरा रावलधी, रामनिवास मिर्च, धर्मवीर खेडी बूरा, जागेंद्र सिंह समसपुर, प्रभुराम गोदारा, मास्टर जगरूप मौड़ी, मास्टर हवा सिंह निमडी, अजीत सरपंच घसौला, रणबीर बलकरा, राजेंद्र, महेंद्र बलकरा, चंद्र सिंह आर्य, कंवल सिंह गोठडा, कवीन्द्र नंबरदार चिड़िया, श्योप्रकाश मौडी, नरेश, लीलाराम, अशोक, संदीप आदि किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें