नंदीशाला का दौरा कर लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
स्थानीय नई सब्जी मंडी के सदस्यों ने रविवार को सब्जी मंडी प्रधान नितिन जांघू के नेतृत्व में नंदीशाला का दौरा किया। इस दौरान गोशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया व गोवंश के चारा आदि के लिए 15 हजार रुपए की राशि भेंट की। प्रधान नितिन जांघू ने कहा कि हिंदू धर्म में हम सभी गोमाता को पूजनीय मानते है। प्रत्येक मांगलिक अवसर गोग्रास से ही आरंभ होता है, लेकिन यह खेद का विषय है कि आज हम इस आस्था के केंद्र के प्रति अपने समर्पण को भूलते जा रहे हैं। गायों की वर्तमान दशा के लिए अगर हम दोषी हैं तो इसे सुधारने का बीड़ा भी हम सबको मिलकर ही उठाना होगा। इस अवसर पर नप चेयरमैन संजय छपारिया, कुलदीप जोशी, पार्षद विरेंद्र सांगवान, रामफल सैनी, नंदलाल ठकुराल, ओमप्रकाश कुकरेजा, राजकुमार सैनी, सुनील सांगवान, अजय पूनिया, अनिल कुक्कड़, सुनील, विपिन कुकरेजा, सत्यव्रत शर्मा, संजय शर्मा, मंजीत चरखी, दीपक जून, दीपक वधवा, सतीश पपीता, जय प्रकाश सैनी सहित नई सब्जी मंडी के व्यापारी उपस्थित थे।