भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह 15 को
बाढड़ा।भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान में 15 जनवरी को हड़ौदा के आरके इंटरनेशनल स्कूल में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी स्कूल संचालक चंद्रभान जाखड़ ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यालय में भूतपूर्व सैनिकों व भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित करने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।