फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस जवानों ने दंगारोधी उपकरणों सहित की मोक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉक ड्रिल कर परखी अपनी क्षमता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख मामले में सीबीआई अदालत की 25 अगस्त को आने वाले फैसले के मद्देनजर पुलिस ने दंगारोधी उपकरणों सहित मॉक ड्रिल की। एसपी के निर्देशानुसार जिले में पांच दंगारोधी कंपनियां तैनात की गई हैं। इसमें एक महिला पुलिस कंपनी भी शामिल है। पुलिस प्रवक्ता मंजीत ने बताया कि रविवार को पुलिस के जवानों की दंगारोधी उपकरण और टीयर गैस सहित रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान सभी कंपनियों के जवानों ने रिहर्सल में भाग लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो कंपनियां दादरी डीएसपी सुरेश कुमार के नेतृत्व में और दो कंपनियां बाढड़ा डीएसपी अनूप सिंह के नेतृत्व में तैनात की जा रही हैं। एक महिला कंपनी भी तैयार की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए छह विशेष नाके लगाए हैं। इन नाकों पर हथियारों से लैस जवान तैनात हैं। नाकों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। एसपी सुनील दलाल ने बताया कि जिला पुलिस किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। उन्होंने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने डेरा अनुयायियों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें