नहाने के दौरान नहर में डूबने से किशोर की मौत
बौंदकलां। बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी में शुक्रवार को गांव खेरड़ी निवासी एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किशोर का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी मुताबिक शुक्रवार दोपहर गांव खेरड़ी निवासी सुभाष का 14 वर्षीय बेटा गौरव नहाने के लिए बौंदकलां डिस्ट्रीब्यूटरी पर आया था। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण किशोर संदिग्ध हालातों में डूब गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक किशोर का शव नहर से बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया।