झज्जर। छिकारा चौक स्थित निजी कंप्यूटर अकादमी के स्थापना दिवस पर इंडेप्थ विजन फाउंडेशन एवं सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य कैंसर से जूझ रहे मरीजों की सहायता करना रहा। शिविर में 31 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्त एकत्रित करने का कार्य राष्ट्रीय कैंसर अनुसंधान बाढ़सा ने किया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार, पूनम देशवाल, डॉ. रामचरण, स्नेहा, प्रियंका व विकास मौजूद रहे। संवाद