ट्रैक्टर की टक्कर से 3 लोगों की मौत
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़ के छारा गांव में बुधवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में नाना और दो दोहतों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। गुरुवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।