फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धमका कर खाते से पैसे निकलवाने के मामले में 3 आरोपी काबू

Tue, 25 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस चौकी सेक्टर-16/17 ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व उसको धमका कर पैसे निकलवाने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी उप-निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि जनवेद निवासी राजस्थान ने शिकायत दी थी कि 22 मार्च की शाम को वह अपने चचेरे भाई और चाचा के साथ सामान लेने के लिए जा रहे थे, जब वे न्यू लाइट कम्पनी के नजदीक सुनसान जगह पर पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल पर 3 लड़के आए। आरोप है कि उसे डरा-धमका कर उसके साथ मारपीट करते हुए उसे अपने खाते से पैसे निकलवाने के लिए मजबूर किया। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल, प्रियांशु और अंकित निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटर साइकिल और छीनी गई कानों की बाली बरामद की गई। आरोपी प्रियांशु पर पहले भी बहादुरगढ़ क्षेत्र में चोरी के 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी अंकित पर भी भिवानी क्षेत्र में चोरी का मामला दर्ज है। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें