फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: काॅलेज में दाखिले के लिए अभी तक 272 रजिस्ट्रेशन

Mon, 24 Jun 2024 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बादली। कॉलेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून को समाप्त हो जाएंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरते समय जिस कॉलेज को पहली पसंद के रूप में भरेगा उसका सत्यापन उसी कॉलेज में ऑनलाइन किया जाएगा। बादली स्थित चौधरी धीरपाल सिंह कॉलेज में अभी तक विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 272 आवेदन आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा बीए के लिए अब तक 179 आवेदन आ चुके हैं। पंजीकरण के दौरान लाइफ साईंस में सीटों से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, जबकि बीए ज्योग्राफी में मात्र 5 रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य आनंद कादयान ने बताया की दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि इस बार सभी कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत ही दाखिले किए जा रहे हैं। स्नातक कक्षाओं के पहले सेमेस्टर में विद्यार्थियों को तीन मेजर कोर्स, एक माइनर कोर्स, एक स्किल एनहांसमेट कोर्स, एक मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स, एक एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स यानि सात पेपर पढ़ने होंगे। दूसरे सेमेस्टर में माइनर कोर्स हट जाएगा और दो वैल्यू एडेड कोर्स जुड़ जाएंगे और कुल आठ पेपर हो जाएंगे। प्रवेश के लिए 25 जून तक रजिस्ट्रेशन होंगे। काॅलेज बादली की मीडिया प्रभारी डाॅक्टर पूनम रानी ने बताया कि जीव विज्ञान में छात्रों का रूझान ज्यादा देखने को मिल रहा है, इसमें अभी 24 पंजीकरण हुए हैं, जबकि मात्र 20 सीटें निर्धारित हैं। ऐसे में कट ऑफ लिस्ट से दाखिला होगा और निदेशालय से सीट बढ़ाने की मांग भी की जाएगी।
विज्ञापन


कोर्स

सीट
आवेदन
बीए

400
179
बीकाम

80
16
बेचलर ज्योग्राफी 40
5
बीएससी (लाइफ साइंस)
20
24
बीएससी (फिजिकल साइंस)
80
27
बीएससी केमिस्ट्री
40
21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें