बहादुरगढ़। सेक्टर-9 स्थित प्लॉट में लोहे के सरिये के 26 बंडल चोरी हो गए। शिकायकर्ता धर्म विहार निवासी प्रवेश भार्गव ने बताया कि उसने सेक्टर-9 में प्लॉट ले रखा है। प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी नींव के लिए उसने लोहे के सरिये के 45 बंडल मंगाकर प्लॉट में साथ खाली जगह में रखवाए थे। 20 जनवरी की सुबह जब उन्होंने प्लॉट में जाकर देखा तो 45 सरिये के बंडल में से 19 बंडल ही मिले। जिसमें 26 बंडल लोहा सरिया नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
-