फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरी से 25 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शहर के झज्जर रोड स्थित देव नगर में आईटीआई के पास स्थित एक अवैध फैक्टरी पकड़ी है। इसमें पानी की टंकी बनाई जा रही थी। यहां से टीम ने 25 घरेलू गैस सिलिंडर भी बरामद किए हैं। टीम में शामिल खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी अजय हुड्डा ने इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस को दी है। पुलिस इस संबंध में मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के उपनिरीक्षक राजेश, एएसआई मुकेश, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक अजय हुड्डा, सब फायर आफिसर रविंद्र कुमार व गुप्तचर विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि देवनगर की गली नंबर पांच में एक फैक्टरी अवैध रूप से चल रही है। यहां पर टीम ने छापामार कार्रवाई की तो श्रीराम इंडस्ट्रीज के नाम से एक फैक्टरी बनी थी। फैक्टरी मालिक गांव नूना माजरा निवासी आदेश मिला। उसके पास किसी भी विभाग की एनओसी नहीं थी। फैक्टरी से 25 घरेलू गैस सिलिंडर भी बरामद किए गए, जिसके कोई कागजात नहीं पाए गए। खाद्य आपूर्ति विभाग ने थाना शहर में आदेश के खिलाफ मामला दर्ज करने की शिकायत पुलिस को दी है। ध
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें