झज्जर। जिले वीरवार को 25 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। 25 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इसके बाद 67 कोरोना के सक्रिय मरीज बचे हैं। इनमें से सात को प्राइवेट अस्पतालों व दो को सरकारी में भर्ती कराया गया है, जबकि 58 को होम आइसोलेशन इलाज मुहैया कराया जा रहा है। लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना का खतरा बढ़ रहा है।विभाग की टीमों की तरफ से वीरवार को 276 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिनकी शुक्रवार को बहादुरगढ़ की प्रयोगशाला में जांच की जाएगी।
चिकित्सक प्रीति दुग्गल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अस्पताल परिसर में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। मास्क लगाने के उपरांत ही मरीजों व उनके तीमारदारों को ओपीडी में प्रवेश करने दिया जा रहा है। अस्पताल के सभी गेटों पर गार्ड को नियुक्त कर दिया गया है। शहर की अनाज मंडी में बगैर मास्क के किसान व श्रमिक काम करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा लघु सचिवालय, मुख्य बाजार के चौक चौराहे पर भी बगैर मास्क के लोग घूम रहे हैं।
वर्जन
बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए हर व्यक्ति को कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन करना होगा। मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने से भी काफी बचाव हो जाता है। इस लिए लोगों से अपील है कि वे नियमों का पालन करें और सर्वाजनिक स्थानों पर कम से कम जाएं।
- डॉ ब्रह्मदीप, सिविल सर्जन, झज्जर।