22jjrp12- मुंडाहेडा गांव में आयोजित जांच शिविर में ग्रामीणों की जांच करते चिकित्सक। स्रोत-आयोज
- फोटो : 1
साल्हावास। गांव मुंडाहेडा स्थित जिला पार्षद संजय सिंह मुंडाहेडा के कार्यालय पर रविवार को नेत्र जांच व फिजियोथेरेपिस्ट शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 240 मरीजों की जांच की गई। नेत्र जांच के लिए धीर विजन सेंटर कोसली की टीम पहुंची जबकि जमालपुर से फिजियोथेरेपिस्ट सुनील कुमार व उनकी टीम ने जांच की। नेत्र जांच में 125 लोगों के नेत्रों की जांच की गई। जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाई वितरित की गई। संवाद