फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि अधिकारियों ने डीलरों को दी उतम गुणवता के खाद-बीज बेचने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़। उपमंडल कृषि कार्यालय में बुधवार को खाद-बीज विक्रेताओं की बैठक हुई। उप कृषि निदेशक डॉ. इंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डीलरों और दुकानदारों को सामान का पूरा रिकॉर्ड रखने एवं किसानों को उत्तम किस्म के खाद-बीज व अन्य प्रोडक्ट देने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक में उपमंडल के सभी पंजीकृत एवं कार्यरत खाद बीज विक्रेता उपस्थित थे। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. सुनील कौशिक व गुण नियंत्रण निरीक्षक डॉ. बालमुकुंद ने डीलरों से कहा कि खेती न केवल किसान बल्कि हरेक इंसान से जुड़ी है। यदि अच्छी और स्वस्थ फसल होती है तो सभी को लाभ मिलेगा। फसल अच्छी पैदा होने में खाद-बीज एवं दवा विक्रेताओं का भी अहम रोल है। इसलिए विक्रेता कोताही न बरतें, किसानों को अच्छी गुणवत्ता के ही खाद-बीज व दवा आदि बेचें। उपमंडल कृषि अधिकारी सुनील कौशिक ने कहा कि खाद बीज तो उत्तम रखें ही, साथ ही पीओसी मशीन रिकार्ड, रसीद बुक व स्टॉक रजिस्टर भी दुरुस्त रखें। किसानों को उनके सामान की रसीद भी जरूर दें। उप कृषि निदेशक डॉ. इंद्र सिंह ने कहा कि विक्रेताओं के पास जो भी प्रोडक्ट हैं, उसे दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर अंकित करें। छोटे लालच में आकर किसान को नुकसान न पहुंचाएं। किसानों को अच्छी गुणवत्ता के सामान देकर अचछी खेती में अपना सहयोग करे। बिना अनुमति के कोई भी सामान न बेचें, यदि ऐसा होता है तो उक्त दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद विक्रेताओं ने कृषि अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे उत्तम गुणवत्ता के ही खाद-बीज बेचेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें