झज्जर। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा के चुनाव को-ऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुड्डा को चेयरमैन बनाए जाने की खुशी में न केवल शहर में राव तुलाराम चौक, कोसली चौक सहित विभिन्न स्थानों पर लड्डू बांटे। लड्डू बांटकर खुशी जताने वालों में नरेश हसनपुर, एडवोकेट विकास अहलावत, सुभाष गुर्जर, वीरेंद्र दरोगा, सूरजभान जाखड़, संतराम नंबरदार, सुनील जाखड़, डीपी कौशिक, पंकज जाखड़, संजय यादव, राव नाहर सिंह, सुनील, शिशुपाल मलिक, मेहर सिंह, रामअवतार, दीपक गहलावत, नरेन्द्र गहलावत, संतराम यादव, सूरजभान जाखड़, जयप्रकाश यादव, अखिल, चिराग लोहचब, बिरजू पंडित, हरीश सैनी, रिंकेश सैनी, बिल्लू धींगडा, जेपी काद्यान, सुमित भुक्कल, दीपक सैन आदि शामिल रहे।